महिंद्रा हाइब्रिड सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी को नवंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल XUV 7XO पर बेस्ड होगा।
XUV 7XO बनेगी महिंद्रा की पहली हाइब्रिड एसयूवी
महिंद्रा XUV 7XO को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह असल में XUV700 का फेसलिफ्टेड वर्जन है। फिलहाल इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। अब कंपनी इसी एसयूवी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऐड करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइब्रिड वर्जन में मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और छोटा बैटरी पैक जोड़ा जाएगा। यह सिस्टम जरूरत के मुताबिक एसयूवी को कुछ दूरी तक केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चलाने का काम करेगा, जबकि बाकी कंडीशन्स में पेट्रोल इंजन यूज होगा।
बेहतर होगा माइलेज
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के रूप में देखने को मिलेगा। शहर में कम स्पीड और ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से पेट्रोल इंजन पर लोड कम होगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर पावर देंगे। XUV 7XO पहले से ही एक ICE प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। ऐसे में इसमें हाइब्रिड सिस्टम को इंटीग्रेट करना कंपनी के लिए आसान हो सकता है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी बैटरी की कैपेसिटी, इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट, हाइब्रिड सिस्टम के कंबाइन्ड पावर और टॉर्क डीटेल्स को शेयर नहीं किया है।
रेनो डस्टर हाइब्रिड से होगा मुकाबला
XUV 7XO हाइब्रिड का मुकाबला आने वाली रेनो डस्टर हाइब्रिड से होगा। डस्टर में 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे सेगमेंट की सबसे ज्यादा एफिशिएंट एसयूवी में शामिल करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा के इस हाइब्रिड प्रोजेक्ट का इंटरनल कोड W613 है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी XUV 7XO को केवल मौजूदा पेट्रोल और डीजल ऑप्शन तक सीमित रखने के बजाय आने वाले समय में इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन के साथ भी लाना चाहती है।
डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं
डिजाइन के मामले में XUV 7XO हाइब्रिड में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हाल में सामने आए टेस्ट म्यूल से माना जा रहा है कि हाइब्रिड वर्जन का ओवरऑल प्रोपोर्शन, स्टांस और डिजाइन मौजूदा XUV 7XO जैसे ही रहेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक को हाइब्रिड मॉडल में भी वही दमदार और प्रीमियम SUV डिजाइन देखने को मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.