महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी थार फैमिली ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने अब तक कुल मिलाकर 4 लाख (4,07,394) से ज्यादा थार बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है।
बिक्री में तेज रफ्तार
पहले 3 लाख की बिक्री का आंकड़ा छूने में थार को थोड़ा समय लगा था। यह मुकाम सितंबर 2025 के आसपास हासिल हुआ था। लेकिन अगले 1 लाख गाड़ियां बेचने में कंपनी को सिर्फ 10 महीने का वक्त लगा। इस तेज रफ्तार की वजह बिल्कुल साफ है। बता दें कि 3-डोर थार ने तो लोगों के दिल में ऑफ-रोडिंग का क्रेज जगाया ही था। जबकि थार रॉक्स ने फैमिली कार वाली सारी कमियों को दूर कर दिया। अब पीछे बैठने में कोई दिक्कत नहीं होती और केबिन में भी रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बढ़िया जगह मिल जाती है।
इतनी है थार की कीमत
बता दें कि अक्टूबर, 2024 में थार रॉक्स की बुकिंग शुरू हुई है। तब सिर्फ 60 मिनट के अंदर ही 1,76,218 लोगों ने इसे बुक कर लिया था। हालांकि, बुकिंग और असली डिलीवरी में थोड़ा फर्क होता है, पर इससे यह साफ हो गया था कि लोग 5-डोर थार का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि रॉक्स के आने के बाद भी पुरानी 3-डोर थार की मांग खत्म नहीं हुई। बता दें कि 3-डोर थार 10.32 लाख से 18 लाख रुपये के बीच आती है। जबकि रॉक्स 12.52 लाख से 23.52 लाख रुपये के बीच में बिकती है।
कौन सा मॉडल किनकी पसंद
जो लोग छोटी, मजबूत और असली ऑफ-रोडिंग वाली गाड़ी चाहते हैं, वो आज भी 3-डोर थार चुन रहे हैं। वहीं, 4,428 मिमी लंबी थार रॉक्स उन लोगों की पहली पसंद बन गई है जिन्हें ज्यादा स्पेस, बढ़िया फीचर्स और परिवार के साथ घूमने का कम्फर्ट चाहिए। दोनों ही मॉडल्स में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही 4-व्हील ड्राइव का दमदार टच भी बरकरार रखा गया है। यही वजह है कि दोनों गाड़ियां एक-दूसरे का मार्केट खराब किए बिना अपनी-अपनी जगह पर बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं।
18% हो गई थार ब्रांड की हिस्सेदारी
बता दें कि जनवरी से जुलाई, 2026 के बीच महिंद्रा ने 42,473 थार और थार रॉक्स बेची हैं। महिंद्रा की कुल एसयूवी बिक्री में थार फैमिली का योगदान 18 पर्सेंट रहा। कंपनी के लाइन-अप में स्कॉर्पियो के बाद थार अब दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन चुकी है। इसने बोलेरो और एक्सयूवी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है। यह 4 लाख का आंकड़ा दिखाता है कि 3-डोर थार ने ब्रांड का नाम बनाया। वहीं, रॉक्स इसे एक आम परिवार की रोजमर्रा की पसंद बनाकर नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.