महिंद्रा अब ग्लोबल मार्केट में बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। महिंद्रा अपने नए पिकअप ट्रक के सहारे साउथ अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों पर कब्जा जमाने का प्लान बना रही है।
पिकअप ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार
महिंद्रा का कहना है कि नया लाइफस्टाइलर पिकअप पूरी तरह से ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अलावा, कंपनी आसियान (ASEAN) देशों में भी एंट्री करने का मन बना रही है, जहां पिकअप की काफी भारी मांग रहती है। इंडोनेशिया को छोड़कर कंपनी फिलहाल आसियान रीजन के दूसरे देशों में नहीं है। इसलिए इस नए पिकअप के दम पर वहां नए रास्ते खोले जाएंगे। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों को देखें तो महिंद्रा ने 41,030 गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं। यह पिछले साल से पूरे 18.2 पर्सेंट ज्यादा है।
भारतीय मार्केट के लिए बहुत खास
यह नया पिकअप सिर्फ विदेशी ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय मार्केट के लिए भी बहुत खास होने वाला है। महिंद्रा का मानना है कि पिछले कुछ सालों में भारत में ऐसे ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है जो एडवेंचर, कैंपिंग और ट्रेवलिंग के शौकीन हैं। जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ खुद अपनी गाड़ी से कैंपिंग ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं या जिनके अपने कॉफी बागान हैं, उनके लिए यह लाइफस्टाइलर पिकअप एकदम परफेक्ट विकल्प साबित होगा। बता दें कि भारत में लाइफस्टाइल पिकअप का क्रेज बढ़ रहा है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हाई डिमांड
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात करें तो महिंद्रा ने पिछले 16-17 महीनों में इस सेगमेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल एसयूवी बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 0 पर्सेंट से बढ़कर सीधे 12 पर्सेंट पर पहुंच गई है। महिंद्रा BE 6, XEV 9e और XEV 9S जैसी शानदार इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस महीने के अंत तक BE 6 SPORTEQ को भी मार्केट में उतारने जा रही है। महिंद्रा को पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में नई गाड़ियों की मदद से उनकी ईवी सेल्स में और बड़ा उछाल आएगा।
क्या कहती है एनुअल रिपोर्ट
कंपनी की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ने 2025-26 में 57,472 इलेक्ट्रिक चार-पहिया गाड़ियां बेची हैं। अगर इसकी तुलना पिछले साल बेची गई 14,183 गाड़ियों से करें, तो महिंद्रा की ईवी बिक्री में पूरे 4 गुना की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। भले ही कंपनी यह न बता रही हो कि आगे ईवी की हिस्सेदारी कितने पर्सेंट तक पहुंचेगी। इतना तय है कि महिंद्रा का इलेक्ट्रिक सेगमेंट लगातार तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
