- कॉपी लिंक
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई घटना पर ICC ने कार्रवाई की है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दोनों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है।
दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
जायसवाल के आउट होने के बाद हुई थी बहस
घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई। असिथा फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर गए और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई।
इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी उनकी ओर झुके। इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए।
ICC ने दोनों खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना। यह नियम किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है।

यशस्वी जायसवाल बोले- कोई हद पार करेगा तो जवाब मिलेगा
श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से मैदान पर हुई भिड़ंत के बाद यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर उसकाजवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जाने बिना फैसला नहीं सुनाना चाहिए कि फर्नांडो ने उनसे क्या कहा था। जायसवाल ने क्रिकेटिंग वेबसाइट क्रिकबज में हर्ष भोगले के वीडियो में कमेंट किया, अगर कोई हद पार करेगा तो हमें उसे बताना होगा। यह भारत है, हम लड़ेंगे और जवाब देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से उनकी बहस हुई थी।
दोनों के पिछले 24 महीने का रिकॉर्ड साफ था
ICC के मुताबिक, जायसवाल और फर्नांडो के पिछले 24 महीनों में कोई पिछला अपराध दर्ज नहीं था। इसके बावजूद इस घटना के लिए दोनों के अनुशासन रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है।
दूसरे टेस्ट में भारत 475/8 पर
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा। इसके बाद भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए थे। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद थे और अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 5 रन दूर थे।
—————— कोलंबो टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें बारिश के कारण मैच में देरी:श्रीलंका के खिलाफ भारत 475/8; जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद, सुथार 18 रन पर आउट

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। कोलंबो में बारिश के कारण टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू नहीं हो सका है। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर.…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
