महिंद्रा हर साल 15 अगस्त को कुछ न कुछ खास लॉन्च करती है। साल 2026 में भी ऐसा ही होने वाला है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 2026 Mahindra Scorpio N को लॉन्च किया जा सकता है।
सबसे बड़ा बदलाव कार के अंदर
सब्सक्राइबर्स और कार लवर्स के लिए सबसे बड़े बदलाव कार के अंदर देखने को मिलेंगे। अब इसमें 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो फुल-स्क्रीन मैप्स सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्प्ल कारप्ले और प्रीमियम सोनी का ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। जो लोग बड़े सनरूफ के दीवाने हैं, उनके लिए अब इसमें सिंगल-पेन की जगह बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए ब्लैक और ब्राउन थीम के साथ ऑफ-व्हाइट हेडलाइनर और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
इंटीरियर पर पूरा फोकस
इंटीरियर में कुछ और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं जो सफर को आरामदायक बनाएंगे। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अब 2nd रो में 65W का टाइप-सी फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके अलावा सेंटर कंसोल पर थार रॉक्स (Thar Roxx) जैसे टॉगल स्विच दिए गए हैं। इनसे ड्राइव मोड्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, हैजर्ड लाइट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, कार का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही है। कंपनी ने इस बार भी तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अलग से एसी वेंट्स देने का मौका छोड़ दिया है।
बाहर से कैसी दिखेगी एसयूवी?
शुरुआती स्पाई शॉट्स को देखकर लग रहा था कि कंपनी इसके एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव या फेसलिफ्ट करेगी। लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों से साफ हो गया है कि बाहर का लुक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने वाला है। कंपनी ने केवल इसके अंदर के फीचर्स और केबिन को बड़ा अपडेट दिया है। यह रणनीति 2025 में आई थार 3-डोर जैसी ही है। बाहर से जो एकमात्र बड़ा बदलाव दिखेगा, वह है इसका नया अलॉय व्हील डिजाइन। गाड़ी में 18-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, 2026 मॉडल में कुछ नए रंग भी देखने को मिल सकते हैं।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
इंजन और परफॉरमेंस की बात करें तो इस ‘बिग डैडी ऑफ एसयूवी’ में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला ही पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 200bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी रहेगा, जो 175bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.