महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV में से एक ‘स्कॉर्पियो-N’ के नए फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने हाल ही में इसे अपडेटेड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया था।
कुछ ऐसी है एसयूवी की डिजाइन
लुक और एक्सटीरियर की बात करें तो 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट देखने में अपने पिछले मॉडल जैसी ही मस्कुलर और बोल्ड नजर आती है। बाहर से सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिए गए बिल्कुल नए 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं। इसके अलावा, फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर LED हेडलाइट सेटअप, फॉग लाइट्स और बंपर डिजाइन को पहले की तरह ही रखा गया है। रियर डिजाइन भी पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है, ताकि इसका ओरिजिनल लुक बरकरार रहे।
केबिन में हुए हैं ये बदलाव
केबिन की बात करें तो अब इसमें 8-इंच की जगह एक बड़ी 12.29-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही, थार रॉक्स में दिखने वाला 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी इसमें जोड़ा गया है। डैशबोर्ड को थोड़ा अपडेट करते हुए नई स्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स, नए टाइप-सी यूएसबी पोर्ट्स, वायरलेस चार्जिंग पैड और सुरक्षा के लिए 540-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
लेवल-2 ADAS से लैस है एसयूवी
महिंद्रा ने इसमें लेवल-2 ADAS, 12-स्पीकर वाला सोनी का साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई प्रीमियम फीचर्स को पहले की तरह ही बरकरार रखा है। इंजन में कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। यह SUV अभी भी अपने भरोसेमंद 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है।
इतनी है एसयूवी की कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट की शुरुआत Z2 पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट के लिए 13.69 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके बेस डीजल मॉडल की कीमत 14.19 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Z8L वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 21.31 लाख रुपये से शुरू होकर 25.49 लाख रुपये तक जाती है। इतने शानदार अपडेट्स और दमदार फीचर्स मिलने की वजह से ही अब डिलीवरी शुरू होते ही इस SUV को खरीदने वालों की होड़ मच गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.