महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) पर भी कंपनी शानदार छूट दे रही है।
लुक है काफी इंप्रेसिव
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का लुक सड़क पर अपनी ओर तुरंत ध्यान खींचता है। इसका मस्कुलर डिजाइन और टॉल-बॉय स्टैंस इसे एक दमदार भौकाल देता है। सामने की तरफ क्रोम ग्रिल, ट्विन-बैरल LED हेडलाइट्स और DRLs इसे काफी आक्रामक बनाते हैं। अंदर का केबिन ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन फिनिश में आता है, जो काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें 6 और 7-सीटर सीटिंग ऑप्शन के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
सेफ्टी के मामले में स्कॉर्पियो-एन बेहद मजबूत और भरोसेमंद मानी जाती है। इसे Global NCAP से एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग) और फ्रंट-रियर पार्किंग कैमरों से ड्राइविंग और पार्किंग काफी आसान हो जाती है।
माइलेज भी है शानदार
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो ताकतवर इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जिसमें ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए 4WD (4XPLOR) का ऑप्शन भी है। इस बड़ी SUV के हिसाब से इसका माइलेज भी ठीक-ठाक है। डीजल में यह लगभग 14 से 16 किमी/लीटर और पेट्रोल में करीब 11 से 13 किमी/लीटर का माइलेज दे देती है।
इतनी है एसयूवी की कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो N की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.60 लाख से शुरू होकर इसके टॉप वैरिएंट (Z8 L) के लिए 24.50 लाख रुपये तक जाती है। बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता, 5-स्टार सेफ्टी, दमदार बॉडी और फीचर्स से भरपूर केबिन के कारण यह अपनी कीमत में एक बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी SUV साबित होती है। बता दें कि स्कॉर्पियो बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में 15,576 यूनिट बिक्री के साथ कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही थी।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.