भारतीय ग्राहकों के बीच डीजल से चलने वाली कारों की डिमांड हमेशा रहती है। अगर साल 2026 की पहली छमाही में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो Mahindra Scorpio ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा बोलेरो
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 58,457 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV700/7XO रही। महिंद्रा XUV700/7XO ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 42,190 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 40,116 यूनिट कार की बिक्री की।
19% बढ़ गई थार रॉक्स की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा थार रॉक्स रही। महिंद्रा थार रॉक्स ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,945 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,860 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस में इस दौरान 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,906 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही किआ सोनेट
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने न्यू मॉडल के तौर पर इस दौरान कुल 22,764 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 18,498 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। किआ सोनेट ने इस दौरान 67 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,290 यूनिट कार की बिक्री की।
जानिए स्कॉर्पियो की खासियत
महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 6-एयरबैग्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह कार डीजल में लगभग 14 से 16 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.60 लाख से शुरू होकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.