महिंद्रा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV BE6 भारतीय मार्केट में धूम मचा रही है। अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कंपनी ने इसका नया फ्लैगशिप ‘SPORTEQ’ वैरिएंट लॉन्च कर दिया है।
कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी
डिजाइन और लुक की बात करें तो BE6 SPORTEQ का एक्सटीरियर काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें वही शार्प बॉडी लाइन्स, क्लीन पैनल्स, LED लाइटिंग और 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि, असली बदलाव कार के केबिन के अंदर किया गया है। जहां रेगुलर मॉडल में 2 स्क्रीन मिलती हैं। वहीं, SPORTEQ में 3 बड़ी 12.3-इंच की ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दी गई है, जिसमें तीसरी स्क्रीन फ्रंट पैसेंजर के मनोरंजन के लिए है। केबिन को अब ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हुए ब्लैक-एंड-टैन कलर थीम और नए अपहोल्स्ट्री ट्रिम्स के साथ तैयार किया गया है।
मॉडर्न टेक्नोलॉजी से है लैस
टेक्नोलॉजी के मामले में यह SUV बेहद हाई-टेक है। महिंद्रा ने इसमें 6 नए ‘TEQ’ टेक्नोलॉजी सूट जोड़े हैं। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ ‘TEQ_Talk’, ड्राइवर प्रोफाइल की पहचान करने वाला ‘TEQ_Me’, और टेलगेट पर मैसेज दिखाने वाला ‘TEQ_xting’ फीचर शामिल है। सबसे काम का फीचर ‘Revive SOS’ (TEQ_Drive) है, जो बैटरी जीरो परसेंट होने पर भी पास के चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए 13 किमी तक की एक्स्ट्रा एनर्जी देता है। इसके अलावा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी बरकरार रखे गए हैं।
682 किमी का मिलेगा रेंज
पावरट्रेन की बात करें तो SPORTEQ वैरिएंट में अब एक नया 70kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही यह कार 59kWh, 70kWh और 79kWh के तीन बैटरी ऑप्शन्स में उपलब्ध है। बता दें कि 70kWh वाले वैरिएंट की कीमत 22.95 लाख रुपये तय की गई है। इसका 79kWh का बड़ा बैटरी पैक 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 682 किमी (MIDC) की शानदार रेंज देने का दावा करता है।
फार्मूला E फ्रीडम एडिशन
दूसरी ओर महिंद्रा ने BE6 का नया ‘फार्मूला E फ्रीडम एडिशन’ भी अनवील किया है। इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी के बजाय स्टैंडर्ड BE6 जैसी C-शेप DRLs और स्लीक बंपर दिए गए हैं। इसमें नया ‘रोसो इम्पुल्सो’ (Rosso Impulso) रेड कलर, तिरंगे वाले डेकल्स और ‘Formula E’ की बैजिंग मिलती है। केबिन के अंदर फायरस्टॉर्म ऑरेंज थीम, 540-डिग्री कैमरा और स्पेशल एडिशन की प्लेट दी गई है। हालांकि, इसके इंजन और बैटरी पैक में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.