महिंद्रा की ‘Baby Defender’ यानी Vision S पर बेस्ड प्रोडक्शन मॉडल की मार्केट में एंट्री होने वाली है। इसके बॉक्सी डिजाइन के कारण इसे महिंद्रा की बेबी डिफेंडर कहा जा रहा है। इस एसयूवी की सबसे खास बात इसका NU_IQ प्लेटफॉर्म होगा।
डिफेंडर जैसी होगी बॉक्सी डिजाइन
विजन S पर बेस्ड नई महिंद्रा एसयूवी का डिजाइन काफी लंबा और बॉक्सी होगा। इसके जरिए कंपनी लैंड रोवर डिफेंडर 90 जैसी मजबूत और रफ-टफ रोड प्रेजेंस देने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका प्रोडक्शन वर्जन स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा हो सकता है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रखी जा सकती है। ऐसे में यह कंपनी की मौजूदा XUV 3XO और 3-डोर थार के बीच एक अलग तरह का कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑप्शन बन सकती है।
पेट्रोल-डीजल से लेकर EV तक का ऑप्शन
इस एसयूवी की सबसे खास बात इसका NU_IQ प्लेटफॉर्म होगा। महिंद्रा के अनुसार इस आर्किटेक्चर को ICE, हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है। टेस्टिंग के दौरान विजन S बेस्ड मॉडल के अलग-अलग प्रोटोटाइप भी देखे गए हैं। एक टेस्ट म्यूल में ट्रेडिशनल स्टीयरिंग व्हील और डीजल इंजन के लिए एनालॉग टैकोमीटर दिखाई दिया, जबकि दूसरे में ‘BE’ स्टीयरिंग व्हील देखा गया, जिससे इसके इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद भी की जा रही है। NU_IQ प्लेटफॉर्म खासतौर से फ्रंट-व्हील-ड्राइव के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह स्कॉर्पियो फैमिली की पहली फ्रंट-व्हील-ड्राइव एसयूवी हो सकती है।
फीचर्स से होगी लैस
महिंद्रा की दूसरी एसयूवी की तरह विजन S बेस्ड मॉडल में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान पैनोरमिक सनरूफ भी कन्फर्म हो चुका है। कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो N बेस्ड पिकअप ट्रक को टीज करते हुए बड़े पोर्ट्रेट-स्टाइल इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन की झलक भी दिखाई थी। यह स्क्रीन विजन S पर बेस्ड एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स में भी मिलने की संभावना है।
केबिन में मिलेगा नया लेआउट
नई एसयूवी के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। स्पाई शॉट्स में नया डैशबोर्ड लेआउट और नए डिजाइन के AC वेंट्स दिखाई दे चुके हैं। विजन S कॉन्सेप्ट में दिखाए गए कई डिजाइन एलिमेंट प्रोडक्शन मॉडल में भी रखे जा सकते हैं। कंपनी ने NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनने वाली एसयूवी के लिए कमांड सीटिंग, बेहतर बूट स्पेस और फ्लैट फ्लोर जैसे पहलुओं पर भी जोर दिया है। इससे केबिन में ज्यादा जगह और बेहतर प्रैक्टिकैलिटी मिलने की उम्मीद है।
2027 में आएगी बेबी डिफेंडर
फिलहाल महिंद्रा ने इसके लॉन्च की सटीक तारीख ऐलान नहीं किया है, लेकिन अब इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। चूंकि इसके टेस्ट प्रोटोटाइप NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड आने वाले मॉडल्स में सबसे पहले नजर आए थे। ऐसे मेंसंभव है कि यह नई आर्किटेक्चर पर बेस्ड महिंद्रा की पहली प्रोडक्शन एसयूवी बने।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
