बता दें कि री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जैसे ही रह सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
कितनी है फीस?
अंकों के वेरिफिकेशन की फीस: 300 रुपये
री-इवैल्यूएशन की फीस: 100 रुपये
बता दें कि छात्रों को वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र री-इवैल्यूएशन या अंकों के वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले छात्रों को अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका देखना और उसका प्रश्नपत्र व मार्किंग स्कीम से मिलान करना चाहिए।
1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर उसे ध्यान से देखें।
2. उत्तर पुस्तिका में दिए गए उत्तरों की प्रश्नपत्र और मार्किंग स्कीम से तुलना करें।
3. इसके बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट apps.cbseit.in/rchk पर जाएं।
4. Apply लिंक पर क्लिक करें।
5. अब आंसर बुक एप्लिकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
6. जिस परीक्षा और विषय के लिए अंकों का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराना है, उसे चुनें।
7. इसके बाद संबंधित पूरे प्रश्न का चयन करें और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का कारण दर्ज करें।
8. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें।
9. आवेदन जमा करने के बाद छात्र अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए आवेदन की स्थिति और परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026 से जुड़ी अहम बातें
री-इवैल्यूएशन पूरे प्रश्न के लिए किया जाएगा, किसी प्रश्न के केवल एक हिस्से के लिए नहीं।
एक बार किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका चुनने के बाद, उसी विषय की दूसरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के लिए दोबारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
री-इवैल्यूएशन के बाद संशोधित अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं।
अगर री-इवैल्यूएशन के बाद एक अंक भी कम होता है, तो घटे हुए अंक ही अंतिम रूप से लागू किए जाएंगे।
अंकों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के बाद जारी किया गया परिणाम अंतिम माना जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.