महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर अचानक सभी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा त्रिवेंद्रम के एक मंदिर में दुल्हन की वेषभूशा में खड़ी हैं और उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. लेकिन इस शादी की खास बात यह है कि मोनालिसा ने जिस शख्स से शादी की है वो मुस्लिम धर्म से हैं और उनका नाम फरमान है, अब ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस शादी पर भड़के हुए हैं.
मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी?
दरअसल, सोशल मीडिया पर मोनालिसा की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ लाल साड़ी पहन मांग में सिंदूर लगाए खड़ी है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने फरमान नाम के अपने बॉयफ्रेंड से घर वालों के विरुद्ध जाकर शादी की है. ऐसे में यूजर्स अपने अपने मतों को लेकर मोनालिसा पर भड़के हुए हैं. आपको बता दें कि मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से त्रिवेंद्रम के एक मंदिर में शादी कर ली है, हालांकि इस वीडियो को लेकर फिलहाल मोनालिसा की ओर से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन वीडियो के फुटेज साफ साफ इशारा कर रहे हैं कि मोनालिसा ने शादी कर ली है.
सोशल मीडिया ने कपल पर निकाली भड़ास
अब शादी के बाद यूजर्स ने मोनालिसा और उनके बॉयफ्रेंड को आड़े हाथों लिया है. कई यूजर्स का कहना है कि मोनालिसा घर वालों के विरुद्ध जाकर धर्म से बाहर शादी कैसे कर सकती है, उसे मां बाप के साथ जाना चाहिए था, तो वहीं यूजर्स का एक पक्ष इस बात पर एतराज जता रहा है कि मुस्लिम बॉयफ्रेंड से मंदिर में शादी कैसे कर ली, क्या किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि उसने अपने धर्म के बाहर वाले शख्स से शादी की है.
यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल
सनोज मिश्रा बोले, ये लव जिहाद है
मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखते हुए कहा….” ये बगावत नहीं लव जिहाद है …. और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन. मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की.
यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.