मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक ऐसी खूबसूरत और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा. एक परिवार में पूरे 52 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार किसी बेटी का जन्म हुआ है. पिछले 52 सालों से इस परिवार में सिर्फ बेटे ही पैदा हो रहे थे, ऐसे में जब नन्हीं परी ने जन्म लिया तो परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
हॉस्पिटल के बाहर जब डॉक्टर लेकर आईं नन्हीं परी
यह बेहद प्यारा वीडियो इंदौर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. बेला शाह जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से नवजात बच्ची को अपनी गोद में लेकर बाहर आती हैं, बाहर इंतजार कर रहा पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है. परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है और सब ताली बजाकर अपनी नन्हीं राजकुमारी का स्वागत करते हैं. डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी पीढ़ियों के बाद चमत्कार होते हैं. 52 साल तक सिर्फ बेटे होने के बाद, आखिरकार इस परिवार को बेटी का आशीर्वाद मिला है.”
भावुक मां ने डॉक्टर को कहा शुक्रिया
बेटी की मां मुस्कान अग्रवाल ने भी इस वीडियो पर एक बहुत ही प्यारा कमेंट किया. उन्होंने लिखा, “हम बहुत किस्मत वाले हैं कि आप हमारी इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनीं. आपने हर कदम पर हमारी बहुत मदद की. आपके इस सहयोग के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप हमारे और हमारे परिवार के लिए सब कुछ हैं.” मां के इन शब्दों ने इस वीडियो को और भी ज्यादा भावुक बना दिया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
यूजर्स बोले, इस पल के लिए तो हम भी तरह रहे हैं
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेटी होना किसी वरदान से कम नहीं है. एक और यूजर ने लिखा….इस पल के लिए मैं भी कब से तरह रहा हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेटी तो खुदा की रहमत होती है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.