- कॉपी लिंक
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहु और टीवी शो ‘अनुपमा’ में काव्या का रोल निभाने वाली मदालसा शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में एक नामी डायरेक्टर ने उनकी ‘बॉडी लैंग्वेज’ चेक करने के बहाने उनके सामने बिकिनी पहनने की डिमांड रखी थी। मदालसा ने उस वक्त डायरेक्टर पर गुस्सा हो गईं और मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गईं।

एक्ट्रेस मदालसा शर्मा।
मीटिंग में की गई अजीब डिमांड मदालसा शर्मा ने हाल ही में ‘द मेल फेमिमिस्ट’ पॉडकास्ट में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि यह वाकया तब का है जब उनकी उम्र केवल 19 साल थी। एक नामी फिल्ममेकर ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में मीटिंग के लिए बुलाया था।
डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वे फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं जो पर्दे पर बिकिनी पहनने में सहज हो। मदालसा ने बताया कि प्रोफेशनल तौर पर उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी, इसलिए उन्होंने हां कह दिया।

मदालसा ने 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय से शादी की है।
एक्ट्रेस ने अपनाया कड़ा रुख बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने मदालसा से कहा कि वह अभी उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाएं, क्योंकि वह उनकी ‘बॉडी लैंग्वेज’ देखना चाहते हैं। इस पर मदालसा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने डायरेक्टर से कहा, “मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं।
अगर फिल्म के सीन की डिमांड है, तो मैं कैमरे के सामने बिकिनी या कुछ भी पहनने को तैयार हूं क्योंकि वह मेरी जॉब का हिस्सा है। लेकिन आपके सामने इस तरह कपड़े पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है।” मदालसा ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनके टैलेंट पर भरोसा है तो कास्ट करें, वरना उन्हें बाहर जाने का रास्ता पता है।

बाद में पता चली फिल्म की सच्चाई मदालसा ने बताया कि वह तुरंत वहां से चली गईं। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने उस फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी खबरें पढ़ीं, तो उन्हें एक और सच पता चला। जिस लड़की को उस रोल के लिए चुना गया था, वह असल में उस डायरेक्टर को डेट कर रही थी। मदालसा ने कहा कि उस वक्त उन्हें समझ आया कि वहां प्रोफेशनल काम से ज्यादा कुछ और ही चल रहा था।
साउथ फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत मदालसा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग मास्टर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया। साल 2020 में उन्हें स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में काव्या के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। हालांकि, कुछ समय पहले ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
