नंदिनी रेड्डी और सामंथा रूथ प्रभु की फ़िल्म ‘मा इंति बंगारम’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने सोमवार को भी अच्छा परफॉर्म किया जबकि वीकडेज होने के चलते इसकी कमाई में गिरावट की उम्मीद की जा रही थी. वहीं ये फिल्म सामंथा की सबसे बड़ी सोलो रिलीज बन गई है. चलिए यहां इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान लेते हैं.
‘मा इंति बंगारम’ ने दुनियाभर चार दिनों में कितनी की कमाई?
मंगलवार को सामंथा रूथ प्रभु ने बताया कि ‘मा इंति बंगारम’ ने दुनिया भर में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है, थैंक्यू (हाथ जोड़ने वाला इमोजी) मां इंति बंगारम.” उनके प्रोडक्शन हाउस, ‘ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स’ ने लिखा, “रिकॉर्ड समय में 50 करोड़ (फायर इमोजी) मां इंति बंगारम ने सिर्फ़ 4 दिनों में दुनिया भर में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है.”
Your love means the world to me ❤️
Thank you🙏#MaaIntiBangaaram pic.twitter.com/F26UctrDRg
— Samantha (@Samanthaprabhu2) June 23, 2026
ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 Records: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में भौकाल, चौथे दिन बना डाले ये 3 बड़े रिकॉर्ड
वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मा इंति बंगारम’ ने रिलीज़ के पहले चार दिनों में भारत में 27.20 करोड़ और दुनिया भर में 46.04 करोड़ की नेट कमाई की है.
‘मा इंति बंगारम’ बनी सामंथा की सबसे बड़ी सोलो रिलीज
मा इंति बंगारम’ सामंथा की पिछली फिल्मों ‘यू-टर्न’ (2018), ‘ओह! बेबी’ (2019) और ‘यशोदा’ (2022) – को पीछे छोड़ते हुए उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सोलो रिलीज़ बन गई है. ‘मा इंति बंगारम’ ने पहले ही तमिल फिल्म ‘विथ लव’ (39.44 करोड़) और तेलुगु फिल्म ‘नारी नारी नडुमा मुरारी’ (38.75 करोड़) की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब इसे ‘डकैत’ (56.14 करोड़) और ‘कारा’ (53.78 करोड़) को मात देनी है.
‘मा इंति बंगारम’ के बारे में
‘मा इंति बंगारम’ का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे सामंथा रूथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने ‘ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. राज ने फिल्म की कहानी लिखी है, और वसंत मारिंगंती व प्रहास बोप्पुडी ने स्क्रीनप्ले में उनकी मदद की है. फिल्म में सामंथा ने लीड रोल प्ले किया है, साथ ही गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंत मंचले, गौतमी और श्रीमुखी भी हैं
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.