लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही यात्रियों से भरी ट्रेन का हादसा हो गया। यहां ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद यह कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह डिब्बे से बाहर आ गए। जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से चलने वाली थी। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) तड़के ढ़ाई बजे के बाद नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई। सुबह 8.47 बजे पर यह लुधियाना स्टेशन पर पहुंची। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते वैसे ही कड़ी सुरक्षा है। इसके बीच ट्रेन के साथ हुए हादसे का पता चलते ही पुलिस तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई। रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने कहा कि ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गया। यह हादसा है, किसी तरह का ब्लास्ट नहीं हुआ है। फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार ने कहा कि एक डिब्बे की उम्र 25 साल होती है। जो डिब्बा टूटा उसे अभी 15 ही साल हुए हैं। ऐसे में जांच की जाएगी। जब कुछ टूटता है तो आवाज आती ही है, इस वजह से जांच के बाद ही सारी बातों का पता चलेगा। वैष्णा देवी जा रहे यात्रियों ने बातचीत में कहा कि ये डिब्बा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जोड़ा गया। पुराना डिब्बा होने की वजह से हमें वहीं गड़बड़ी होने का शक था, जो सच साबित हुआ। फिलहाल ट्रेन में नए डिब्बे जोड़कर आगे रवाना करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से जुड़े 3 बड़े बयान पढ़िए:- 1. लुधियाना के ADCP समीर वर्मा:- 2. फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार:- 3. ट्रेन में बैठा यात्री अमित चौहान:- इस घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें:-
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.