आईपीएल 2026 की चर्चा तेज चुकी है. टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 10 टीमें आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूम देती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. दरअसल 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.
लंबे वक्त से इंजरी से जूझ रहे मयंक की लखनऊ ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर की, जिसमे वह पूरी पेस के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए. मयंक का वापस मैदान पर लौटना लखनऊ के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि मयंक ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया.
मयंक ने बचाए 15 रन
वीडियो में मयंक यादव और मुकुल चौधरी के बीच जंग देखने को मिली. मयंक को मुकुल के सामने एक ओवर में 15 रन डिफेंड करने थे. इस दौरान मयंक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 रन से जीत हासिल की. मयंक की तरफ से कुछ सटीक यॉर्कर भी देखने को मिलीं. मयंक की रफ्तार का सामना करना मुकुल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.
500 comments and we will do a rematch 👀🔥 pic.twitter.com/eksHTWq8wb
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 17, 2026
भारत के लिए खेला था वॉर्म अप मैच
बता दें कि मयंक 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत के लिए वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ दोनों वॉर्मअप मैच खेले थे. पहले मैच उन्होंने 37 रन खर्चे थे. फिर दूसरे मुकाबले में मयंक ने 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल में वापसी पर मयंक कैसा प्रदर्शन करते हैं.
मयंक का आईपीएल करियर
बात करें मयंक के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में बॉलिंग करते हुए 20.55 की औसत से 9 विकेट अपनी झोली में डाल लिए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट 3/14 का रहा और इकॉनमी 9.17 की रही.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बड़ी मुश्किल में RCB! ये दिग्गज मिस कर सकता है शुरुआती मैच; पिछले सीजन बनाया था चैंपियन
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.