Last Updated:
Lord Cricket Ground terminated deal with BrewDog: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने बियर बनाने वाली कंपनी ब्रूडॉग के साथ अपने करार को एक साल ही में खत्म कर दिया है. ब्रूडॉग का लॉर्ड्स के साथ चार साल का करार था, लेकिन गांजा बनाने वाली कंपनी ने बियर ब्रांड्स को खरीद लिया, जिससे ये डील खत्म हुई है.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने बीयर कंपनी से खत्म की डील
सूट-बूट के साथ सिर पर हैट लगाए और हाथ में बीयर का ग्लास लेकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मैच देखना फैंस के लिए हमेशा से खास रहा है, लेकिन अब ये मैदान एक खास किस्म के गांजा को लेकर सुर्खियों में है. क्योंकि विदेशों में मैच के दौरान फैंस का बीयर पीना तो आम बात है, लेकिन गांजे की एंट्री ने लॉर्ड्स को एक्शन लेने के लिए मजबूर कर दिया है. ऐसे में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की मालिकाना हक रखने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने बीयर सप्लाई करने वाली कंपनी ब्रूडॉग के साथ अपना करार खत्म कर लिया है.
क्यों खत्म हुआ लॉर्ड्स का ब्रूडॉग से करार?
लॉर्ड्स और बियर बनाने वाली कंपनी ब्रूडॉग के बीच चार साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन एक साल में ही ये डील खत्म हो गई है. डील खत्म होने के पीछे का कारण ये है कि ब्रूडॉग कंपनी को टिलरे ब्रांड्स नाम की एक कंपनी ने खरीद लिया है, जो मेडिकल में इस्तेमाल होने वाले गांजा बनाने के लिए जानी जाती है.
ब्रूडॉग और लॉर्ड्स के बीच साल 2024 में करार हुआ था, लेकिन जैसे ही गांजा बनाने वाली कंपनी के साथ ब्रूडॉग का नाम जुड़ा लॉर्ड्स ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया. ब्रूडॉग ने साल 2025 में लॉर्ड्स में रिकॉर्ड बिक्री थी. ऐसे में अब लॉर्ड्स फैंस के लिए नए बीयर पार्टनर की तलाश में जुट गई है. लॉर्ड्स क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि नए 2026 का सीजन शुरू होने से पहले नए बीयर पार्टनर की खोज कर ली जाएगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.