Akanksha Chamola Bisexual: ‘लॉकअप 2’ में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के शामिल होने के बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। शो के दौरान आकांक्षा ने एक ऐसा सच सामने रखा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी के पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
को-कंटेस्टेंट श्रेया ने पब्लिक किया आकांक्षा का सीक्रेट
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप 2’ की चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो की शुरुआत में ही आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी थी। अब इसी बीच को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा का यह पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है।श्रेया ने यह बातें आकांक्षा को बैकस्टेज अपने सीक्रेट्स के बारे में चर्चा करते हुए सुन ली थीं।
आकांक्षा का महिलाओं के प्रति अट्रैक्टशन का सच
आकांक्षा के लिए यह सब काफी चौंकाने वाला था कि उनकी अनुमति के बिना उनका राज सबके सामने आ गया। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी लाइफ पर खुलकर बात करने का फैसला किया। आकांक्षा ने सफाई देते हुए होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने बताया कि वह शादी से पहले वह बाइसेक्सुअल थीं और उनकी कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लड़कियों की ओर आकर्षित होती हैं और उनकी तारीफ करती हैं। आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करने का फैसला करते हुए कहा, ‘मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं, लेकिन कुछ लड़कियों के साथ मेरे संबंध रहे हैं। मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तारीफ करती हूं, और अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ।’
आकांक्षा ने अपने नजरिए को साफ करते हुए बताया कि एक मेल डॉमिनेटिंग सोसाइटी में पलने-बढ़ने के कारण उन्हें फीमेल के बीच एक सेफ एक्सपीरियंस फील होता है। आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा वो सेफ स्पेस है। जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मुझे लगता है कि यह बहुत मेल डॉमिनेटिंग दुनिया थी, तो आप हमेशा, मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो। कहीं न कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे वो फेमिनिज्म वाली एनर्जी पसंद है, मुझे वो कम्फर्ट पसंद है और उसकी तरफ कदम बढ़ाना। हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लगो बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकतीं। उनमें जलन होती है या फिर कॉम्पटिशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था। मेरे लिए लड़कियां खूबसूरत होती हैं।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.