Lock Upp 2 Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी जोशी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार के पास खाने के भी पैसे नहीं थे।
शिवांगी जोशी के पापा को मिला था रिश्तेदार से धोखा
शिवांगी बोलीं, ‘हमारा एक रिश्तेदार के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था। फैमिली में सब सही था। फिर उनके और मेरे पापा के बीच कुछ प्रॉब्लम हुई और उन्होंने सारा घाटा, जो हुआ था उस बिजनेस में, वो मेरे पापा के ऊपर डाल दिया। घाटा बहुत ज्यादा था तो मेरे पापा को सबकुछ बेचना पड़ा, जो भी उनके पास था। हम सच में सड़क पर आ गए थे।’
मम्मी पापा ने बर्तन तक धोए हैं- शिवांगी जोशी
शिवांगी ने आगे कहा, ‘हमारे पास खाने के भी पैसे नहीं थे। कुछ रिश्तेदार थे जिन्होंने ब्रेड और बटर लाकर दिया था क्योंकि हमारे पास चूल्हा जलाने के लिए भी पैसे नहीं थे। उसके बाद मेरे मम्मी पापा ने बहुत मेहनत की। कैंटिन में भी काम किया। पैसे कमाने के लिए लोगों के कपड़े सिले, बर्तन भी धोए। उनकी आंखों में इतनी शर्म होती थी कि हम अपने बच्चों को खाना तक नहीं दे पा रहे हैं।’
पैसे कमाने वाली इकलौती सदस्य हूं – शिवांगी जोशी
शिवांगी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, ‘मैं इकलौती सदस्य हूं अपने परिवार में जो पैसे कमाती है। मैं सबका ध्यान रखती हूं। मैंने ये ठान रखा है कि मैं अपनी लाइफ में कभी भी वो फेज दोबारा आना नहीं दूंगी।’
कब से काम कर रही हैं शिवांगी जोशी?
शिवांगी का जन्म 18 मई 1997 में हुआ था। साल 2013 में जब शिवांगी 16 साल की थीं तब उन्होंने टीवी शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें फेम राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिला। शिवांगी अब तक ‘बेइंतहा’ (2013), ‘बेगुसराय’ (2015-2016), ‘बालिका वधू 2’ (2021-2022), ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ (2023-2024) और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ (2025) में काम कर चुकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.