Lava का नया फोन Virat Curve भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7100, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और पीछे रियर मिनी डिस्प्ले मिलेगा। जानें फीचर्स और संभावित कीमत।
Lava Virat Curve की सबसे बड़ी खासियतें
Lava Virat Curve की सबसे खास बात इसकी स्क्रीन है। फोन में 6.67 इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन में Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स तक बताई गई है साथ ही फोन में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है । Lava Virat Curve का एक और फीचर काफी दिलचस्प है। फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास एक Mini Display दिया गया है। यह छोटा स्क्रीन नोटिफिकेशन, समय, कस्टम मैसेज, इमोजी, वॉल्यूम और बैटरी इंडिकेटर जैसी जानकारी दिखा सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में भी Lava ने बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। Virat Curve में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। यह Virat सीरीज में पहली बार है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कन्फर्म हुई है। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। Lava का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 660 मिनट यानी 11 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला। इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX752 सेंसर हो सकता है। यह कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा हो सकता है। Lava Virat Curve में फोन में AI Call Summary, AI Voice Translation और AI Circle Search जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.