कीमत और उपलब्धता- मोटो बड्स 2 प्लस की शुरुआती कीमत EUR 149 (लगभग ₹16,000) है. इसे पैंटोन कूल व्हाइट और पैंटोन सिलहॉयट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. वहीं मोटो बड्स 2 की कीमत EUR 79 (करीब ₹8,500) रखी गई है और ये पैंटोन कार्बन, वायलर आईस और ग्रे मिस्ट कलर में उपलब्ध होगा. दोनों मॉडल यूरोप, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
मोटो बड्स 2 प्लस: प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरिएंस
मोटो बड्स 2 प्लस में 11mm डायनेमिक ड्राइवर और नोलेस बैलेंस्ड आर्मेचर का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें साउंड बाय बोस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गहरी बेस और क्लियर वोकल्स के साथ बेहतर ऑडियो क्वालिटी प्रदान करती है.
ईयरबड्स ANC सपोर्ट करते हैं और कॉलिंग के लिए 6 माइक्रोफोन के साथ ENC फीचर मिलता है. कंपनी के अनुसार, यह सिंगल चार्ज पर 9 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है.
मोटो बड्स 2: दमदार बैटरी और 55dB ANC
मोटो बड्स 2 में 11mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं. ये 55dB तक डायनेमिक ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड सपोर्ट करता है, जिससे यूजर जरूरत के हिसाब से बाहरी आवाज सुन या ब्लॉक कर सकता है.
बैटरी लाइफ इसकी खासियत है- सिंगल चार्ज पर 11 घंटे और केस के साथ 48 घंटे तक चलने का दावा है. 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 3 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है.
दोनों मॉडल ब्लूटूथ 6.0, डुअल कनेक्शन, गेमिंग मोड, वियर डिटेक्शन और मोटो AI फीचर्स सपोर्ट करते हैं. मोटोरोला के ये नए ईयरबड्स प्रीमियम साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.