सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक दोनों देशों ने मिलकर किया काम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी इसका जुड़ाव, भरोसा, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा मूल्य हैं। इसी मजबूत नींव पर दोनों देशों ने पिछले कुछ सालों में मिलकर कई नई पहल शुरू की हैं। उन्होंने कहा, “चाहे इंटरनेशनल सोलर अलायंस हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बातचीत हो, या फिर सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक का क्षेत्र हो दोनों देशों ने हमेशा मानवता से जुड़ी बड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक साथ मिलकर काम किया है।” उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि इसी साल फरवरी में शुरू हुए ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के बाद अब ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन हो रहा है।
#WATCH | Nice, France: Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron to jointly inaugurate the ‘Bharat Innovates’ event shortly. The event brings together top innovation startups and Venture Capital funds from India, France, and other countries, shortly.… pic.twitter.com/69fGZ99l0C
— ANI (@ANI) June 14, 2026
इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे
भारतीय टैलेंट और यूरोपीय कैपिटल के बीच पुल बनेगा यह प्लेटफॉर्म
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, “मैक्रों ने कहा था कि इस सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और फ्रांस को मिलकर आगे बढ़ना होगा। आज मुझे गर्व है कि हमारी यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। ‘भारत इनोवेट्स’ का यह प्लेटफॉर्म असल में भारतीय टैलेंट और यूरोपीय कैपिटल के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहा है। इसके जरिए भारत के युवा दिमागों को यूरोप की विशेषज्ञता और अनुभव से जुड़ने का सीधा मौका मिल रहा है।”
भारत की स्टार्टअप क्रांति को मिलेगा ग्लोबल मंच
21वीं सदी के बदलते भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश बदलाव के एक बहुत बड़े और ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। भारत के कोने-कोने में इस समय एक ‘स्टार्टअप क्रांति’ चल रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि नई सोच के साथ हमारे युवा पूरी मानवता के भले के लिए मुश्किल समस्याओं के समाधान ढूंढ रहे हैं। ‘भारत इनोवेट्स’ जैसा बड़ा मंच हमारे युवाओं के इन वर्ल्ड-क्लास आइडियाज और सॉल्यूशंस को पूरी दुनिया के सामने ले जाने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.