Image: Instagram
Image: Freepik
पेट से जुड़ी समस्याओं वाले लोग: अगर आपको अक्सर दस्त, पेट दर्द या गैस की समस्या रहती है, तो लौकी का जूस आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Image: Freepik
एलर्जी से पीड़ित लोग: कुछ लोगों को लौकी या उसके रस से एलर्जी हो सकती है। यदि जूस पीने के बाद खुजली, उल्टी, चक्कर या सांस लेने में परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Image: Freepik
डायबिटीज के मरीज: हालांकि लौकी का जूस डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यदि आप ब्लड शुगर कंट्रोल करने की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: Freepik
गर्भवती महिलाएं: गर्भावस्था के दौरान किसी भी नए खाद्य पदार्थ या जूस को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लौकी का जूस भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही पीना बेहतर रहता है।
Image: AI
हमेशा ताजी और हरी लौकी का ही इस्तेमाल करें। यदि लौकी का स्वाद कड़वा लगे तो उसका जूस बिल्कुल न पिएं। जूस बनाने से पहले लौकी का छोटा टुकड़ा चखकर जरूर देखें।
Image: Instagram
लौकी के जूस को सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में ही सेवन करें। जरूरत से ज्यादा लौकी का जूस पीने से बचें। जूस को बनाते ही पी लें, लंबे समय तक स्टोर करके न रखें।
Image: Meta AI
लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें और छानकर ताजा जूस तैयार करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीना या थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं।
Image: FREEPIK
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.