‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं में से एक है. इसका मुख्य मकसद गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के समय फाइनेंशियल मदद देना है. इस योजना के तहत हर एलिजिबल परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया जाता है.
बड़े काम की चीज है आयुष्मान कार्ड
यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाई गई है. इसके तहत बनने वाला आयुष्मान कार्ड देश के हजारों सरकारी और निजी अस्पतालों में मान्य होता है. इस कार्ड की मदद से लाभार्थी बिना पैसे दिए इलाज करा सकते हैं.
क्या है आयुष्मान भारत योजना
सरकार की यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं में से एक मानी जाती है. इसका आधिकारिक नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) है. इसके तहत एलिजिबल परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने पर सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. इस योजना में सर्जरी, दवाइयां, जांच, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और कई तरह के गंभीर रोगों का इलाज शामिल है.
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि आपका नाम एलिजिबल बेनिफिशियरी की लिस्ट में है या नहीं.
ऐसे करें चेक:
- सबसे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वहां Am I Eligible या लाभार्थी खोजने का ऑप्शन चुनें.
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए लॉग-इन करें.
- इसके बाद राज्य, जिला और अन्य जानकारी भरकर देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं.
- अगर आपका नाम सूची में मौजूद है, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सरकारी अस्पताल या आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं.
कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान से जुड़े दूसरे दस्तावेज
ऐसे मिलता है मुफ्त इलाज
कार्ड बन जाने के बाद आप योजना से जुड़े किसी भी पैनल अस्पताल में जाकर इलाज करा सकते हैं. अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर मरीज का इलाज कैशलेस होता है यानी इलाज का खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है. सरकार का मकसद है कि देश का कोई भी गरीब परिवार पैसों की कमी की वजह से इलाज से वंचित न रहे. ऐसे में अगर आप एलिजिबल हैं, तो जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.