Rajasthan Gold Silver Price: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. पिछले दिनों कीमतों में आई हल्की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत में करीब ₹1000 का उछाल आया है, वहीं सोने के भाव में भी लगभग ₹500 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते सराफा बाजार में लगातार हलचल बनी हुई है.
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के ताजा भाव की बात करें तो शुद्ध चांदी की कीमत 2,62,550 रुपये प्रति किलो रही. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2,61,000 रुपये प्रति किलो रही. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,52,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,46,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और डॉलर की चाल का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,66,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में शुद्ध चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रही, वहीं 24 कैरेट सोना करीब 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया. लेकसिटी उदयपुर में भी कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यहां शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,66,500 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसी तरह कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो रही और 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.
घरेलू बाजार पर पड़ रहा कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई देता है. इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की स्थिति के आधार पर सोने-चांदी के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल सप्ताह की शुरुआत में आई इस तेजी ने सराफा बाजार में फिर से रौनक बढ़ा दी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.