मंगलवार को राजस्थान के बाजार में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुँच गई. वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,750 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. जेवराती सोने (23 कैरेट) की बात करें तो इसकी कीमत 1,52,400 रुपए रही. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,000 रुपए दर्ज किया गया. सराफा व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि इन सभी घोषित कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी (GST) का भुगतान भी करना होगा. सोमवार की तुलना में चांदी जहाँ 2,57,000 रुपए से सीधे 2,65,000 रुपए पर पहुँच गई. वहीं सोना भी 1,58,000 रुपए से बढ़कर 1,58,750 रुपए हो गया है.
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भावों का हाल
राजस्थान के अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखा गया. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,68,000 रुपए रही. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,000 रुपए दर्ज किया गया. सूर्य नगरी जोधपुर में चांदी 2,67,500 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,61,800 रुपए के स्तर पर रहा. झीलों की नगरी उदयपुर में चांदी 2,67,000 रुपए और सोना 1,59,800 रुपए बिका. कोटा में चांदी के भाव 2,67,500 रुपए और सोना 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. सबसे चौंकाने वाले आंकड़े अजमेर से सामने आए. जहाँ चांदी की कीमत प्रदेश में सर्वाधिक 2,70,000 रुपए प्रति किलो तक पहुँच गई. अजमेर में सोने का भाव 1,59,800 रुपए दर्ज किया गया.
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या?
सराफा कारोबारियों का विश्लेषण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव और डॉलर की स्थिति का सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है. इसके अलावा वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण जेवरातों की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है. सुरक्षित निवेश के रूप में निवेशकों की पहली पसंद सोना और चांदी बने हुए हैं. जिससे बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ा हुआ है. व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि वैश्विक परिस्थितियां नहीं सुधरीं. तो कीमतों में और भी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आम खरीदारों के लिए फिलहाल सोना-चांदी खरीदना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.