डिजिटल पेमेंट फर्म फोनपे ने गुरुवार (19 फरवरी 2026) को एक नया फीचर शुरू किया है. अब यूपीआई से पेमेंट करते समय यूपीआई पिन की जगह सिर्फ फिंगरप्रिंट या चेहरा दिखाकर पेमेंट हो जाएगा.
बस उंगली लगाओ, पेमेंट हो जाएगा!
इस फीचर की मदद से 5,000 रुपये तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पूरे किए जा सकेंगे यानी अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक सेट है, तो उसी से पेमेंट कंफर्म हो जाएगा. हालांकि 5,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई पिन डालना जरूरी रहेगा, ताकि सुरक्षा बनी रहे.
कंपनी का कहना है कि यह फीचर सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाएगा. भीड़भाड़ वाली जगहों पर यूपीआई पिन डालते समय ‘शोल्डर सर्फिंग’ यानी पास खड़े लोगों द्वारा यूपीआई पिन देख लेने का खतरा रहता है. बायोमेट्रिक पेमेंट से यह रिस्क कम होगा. साथ ही गलत यूपीआई पिन डालने या यूपीआई पिन भूल जाने की वजह से फेल होने वाले ट्रांजैक्शन भी कम होंगे.
फोन अनलॉक करने जैसा आसान हो गया यूपीआई पेमेंट
फोनपे के को-फाउंडर और सीटीओ राहुल चारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”फोनपे ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर शुरू कर दिया है. अब 5,000 रुपये तक का यूपीआई पेमेंट फोन अनलॉक करने जितना आसान हो गया है. यह फीचर फोन की हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी (जैसे फिंगरप्रिंट या फेस लॉक) का इस्तेमाल करता है. इससे पब्लिक जगहों पर पेमेंट ज्यादा सुरक्षित होगा और पिन डालने में होने वाली गलतियों या फेल ट्रांजैक्शन की समस्या भी खत्म होगी. यह सिर्फ पेमेंट को तेज बनाने के लिए नहीं है, बल्कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पूरी तरह आसान और सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्हें गर्व है कि फोनपे उन पहली बड़ी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) कंपनियों में शामिल है, जिसने इस फीचर को बड़े लेवल पर लागू किया है. उनके मुताबिक, यह फीचर भारत के करोड़ों यूजर्स के लिए पेमेंट का नया और आसान बेंचमार्क तय करेगा. ”
We’ve just rolled out Biometric Authentication, making UPI payments up to ₹5,000 as natural as unlocking your phone. By leveraging device-level hardware security, we’re delivering a “one-touch” experience that protects users in public spaces and eliminates PIN-entry failures.…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.