सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई बदलाव किए हैं. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव 71 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, जबकि खुदरा बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव नीचे आए हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे गिरावट के साथ 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे गिरकर 87.89 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 20 पैसे की गिरावट के साथ 94.58 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 87.67 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 13 पैसे की गिरावट के साथ 91.84 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 डॉलर गिरावट के साथ 71.11 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट 0.63 डॉलर गिरावट के साथ 65.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.60 रुपये और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.