कैसे मिलेंगे पॉइंट्स?
इस पार्टनरशिप के तहत मैरियट बॉनबॉय के मेंबर्स को स्विगी पर हर 500 रुपये के खर्च पर 5 पॉइंट्स मिलेंगे. यह ऑफर स्विगी की सभी सर्विसेज जैसे फूड डिलीवरी, इंस्टामार्ट (ग्रोसरी) और डाइनआउट (रेस्टोरेंट बुकिंग) पर लागू है. पॉइंट्स कमाना शुरू करने के लिए यूजर्स को अपने Marriott Bonvoy और Swiggy अकाउंट्स को लिंक करना होगा. इसके लिए स्विगी ऐप के पार्टनर रिवॉर्ड्स (Partner Rewards) सेक्शन में जाना होगा.
फ्री मेंबरशिप का भी फायदा
अगर आपके पास मैरियट बॉनबॉय की एलीट मेंबरशिप (सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम, टाइटेनियम, एंबेसडर आदि) है, तो आपको Swiggy One की मेंबरशिप बिल्कुल मुफ्त मिलेगी. इससे आपको फ्री डिलीवरी और एक्स्ट्रा डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे.
मैरियट बॉनबॉय पॉइंट्स का गणित
अगर आप स्विगी से 1,000 रुपये का ऑर्डर देते हैं, तो आपको 10 मैरियट बॉनबॉय पॉइंट्स मिलेंगे. इसी तरह 3,500 रुपये के ऑर्डर पर 35 मैरियट बॉनबॉय पॉइंट्स मिलेंगे. ये पॉइंट्स आपके अकाउंट में 72 से 96 घंटों के भीतर आ जाएंगे.
क्या एक साल में फ्री स्टे मिल जाएगा?
अगर आप महीने में स्विगी पर करीब 10,000 रुपये खर्च करते हैं, तो साल भर में आप लगभग 1,200 पॉइंट्स जमा कर लेंगे. हालांकि, एक फ्री नाइट स्टे के लिए आमतौर पर 20,000 से 50,000 पॉइंट्स की जरूरत होती है. इसलिए सिर्फ स्विगी के भरोसे फ्री स्टे मिलना थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे होटल स्टे और क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के साथ जोड़ दें, तो आप जल्दी अपनी अगली फ्री ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
सोर्स- marriott.com
सिर्फ स्विगी ही नहीं, यहां भी हैं मौके
मैरियट अब सिर्फ होटलों तक सीमित नहीं रहना चाहता. आप Flipkart SuperCoins को भी मैरियट पॉइंट्स में बदल सकते हैं. साथ ही एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर मैरियट ने एक क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है, जिससे रोजमर्रा की खरीदारी पर पॉइंट्स मिलते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.