ईरान-इजरायल जंग का असर अब सीधे लोगों की खाने की थाली तक पहुंचता दिख रहा है. एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ने से देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट मुश्किल में आ गए हैं. कई जगह गैस महंगी हो गई है और कुछ रेस्टोरेंट ने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी है. ऐसे में इस हफ्ते फूड डिलीवरी ऐप्स पर कई डिश अचानक ‘उपलब्ध नहीं’ दिखाई दे सकती हैं.
ईरान-इजरायल तनाव से LPG सप्लाई पर दबाव, रेस्टोरेंट बंद होने से डिलीवरी ऐप्स पर असर. (Image:AI)
मेन्यू में कटौती और बढ़ती कीमतें
गैस की बढ़ती कीमतों के कारण कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में बदलाव करना शुरू कर दिया है. कुछ जगहों पर ऐसी डिश कम कर दी गई हैं जिनमें ज्यादा गैस खर्च होती है, जैसे तली हुई चीजें या ज्यादा समय तक पकने वाले व्यंजन. कुछ रेस्टोरेंट इन डिश को सिर्फ खास समय पर ही बना रहे हैं. इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी तेजी से बढ़ी है. जो सिलेंडर कुछ दिन पहले करीब 1750 रुपये में मिल रहा था, वह अब लगभग 1950 रुपये या उससे भी ज्यादा में मिल रहा है. इससे रेस्टोरेंट मालिकों की लागत अचानक बढ़ गई है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.