वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कुछ एयरलाइंस की उड़ानों के लिए लैंडिंग परमिशन अस्थायी रूप से रोक दी है. इस फैसले की सबसे पहले पुष्टि इंडिगो ने की है. एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है. स्थिति का असर भारत से दुबई जाने वाली कई उड़ानों पर पड़ सकता है.
इंडिगो ने भी शेयर मार्केट को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की है.
इस मामले में सबसे पहले पुष्टि इंडिगो ने की है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि दुबई में मौजूदा हालात की वजह से उसकी कुछ उड़ानों के लिए लैंडिंग परमिशन सस्पेंड की गई है. एयरलाइन ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं उन्हें रिफंड या फिर दूसरी फ्लाइट में रीबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है.
दुबई एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त हब में शामिल
यह फैसला दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू हुआ है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है. दुबई से हर दिन बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं और भारत से भी कई शहरों के लिए यह प्रमुख कनेक्टिंग हब है.
कई भारतीय शहरों से चलती हैं उड़ानें
भारत से दुबई के लिए रोजाना कई उड़ानें संचालित होती हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों से बड़ी संख्या में यात्री दुबई जाते हैं. ऐसे में लैंडिंग परमिशन पर रोक से इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
एयरलाइन शेयरों पर भी पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस खबर का असर एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी दिख सकता है. खास तौर पर इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन के शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है क्योंकि दुबई रूट उसके लिए अहम बाजारों में से एक है.
वेस्ट एशिया तनाव बना वजह
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा चिंताओं के चलते एयरस्पेस और एयरपोर्ट ऑपरेशंस प्रभावित हो रहे हैं. इसी वजह से कुछ उड़ानों की लैंडिंग परमिशन अस्थायी रूप से रोकी गई है. स्थिति को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है और हालात सामान्य होने पर उड़ानों की अनुमति फिर से बहाल की जा सकती है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.