अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अगले ही दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह कानूनी है.
डोनाल्ड ट्रंप (Credit- Reuters)
नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह दुनिया भर पर लगने वाला टैरिफ 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी करेंगे. उन्होंने इसे ‘कानूनी तौर पर सही’ बताया और कहा कि यह फैसला अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए जरूरी है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि नया टैरिफ तुरंत लागू हो जाएगा. उन्होंने यह कदम उन देशों के ‘अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस’ का जवाब बताते हुए उठाया, जो अमेरिका का फायदा उठाते रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगले कुछ महीनों में प्रशासन नए और कानूनी रूप से मान्य टैरिफ तय करेगा. उनका कहना है कि कई देशों ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया है और टैरिफ बढ़ाना इसका जवाब है.
US President Donald Trump posts – “…I, as President of the United States of America, will be, effective immediately, raising the 10% Worldwide Tariff on Countries, many of which have been “ripping” the U.S. off for decades, without retribution (until I came along!), to the… pic.twitter.com/kFZQJiJNnq