दिल्ली सरकार ने राशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है. अब रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा. इसके अलावा अब सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा.
दिल्ली में अब राशन कार्ड का ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन (फाइल फोटो PTI)
नई दिल्ली. राशन कार्ड एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज है. इसके जरिए सस्ती दरों पर अनाज मिलता है और कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है. इसके अलावा राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है. इस ूीच दिल्ली में राशन कार्ड के नियम अब बदल गए हैं. अब नया राशन कार्ड बनवाना सिर्फ ऑनलाइन होगा और परिवार के हर मेंबर का आधार नंबर देना जरूरी है. इसका असर खासकर उन परिवारों पर होगा जो सब्सिडी वाले राशन का लाभ लेते हैं.
क्या हैं मुख्य बदलाव?
सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आवेदन ‘ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल’ (http://edistrict.delhigovt.nic.in) के जरिए ऑनलाइन ही करना होगा.
आधार कार्ड जरूरी: परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर देना और उसकी कॉपी अपलोड करना अब जरूरी कर दिया गया है.
महिला होगी ‘मुखिया’: परिवार की सबसे बड़ी महिला (18 वर्ष से ऊपर) को ही घर का मुखिया माना जाएगा. अगर घर में कोई वयस्क महिला नहीं है, तो पुरुष को तब तक मुखिया माना जाएगा जब तक घर की कोई महिला 18 साल की न हो जाए.
आय सीमा में बढ़ोतरी: सरकार ने अब सालाना आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी है यानी अब ज्यादा लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे.
इन्हें नहीं मिलेगा राशन कार्ड अगर आपके पास इनमें से कुछ भी है, तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगे:
अपनी गाड़ी (फोर-व्हीलर).
सरकारी नौकरी.
इनकम टैक्स भरते हों.
2 किलोवाट से ज्यादा का बिजली कनेक्शन.
A से E कैटेगरी वाली कॉलोनियों में अपना घर या जमीन.
जरूरी दस्तावेज
दिल्ली में रहने का प्रमाण.
रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र.
बिजली का बिल.
दिल्ली में मुख्य रूप से 3 तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं-
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) – बेहद गरीब परिवारों के लिए
प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (PHH) राशन कार्ड
नॉन-प्रायोरिटी (Non-PHH) राशन कार्ड
About the Author
विनय कुमार झाप्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें