ePan Card Download Scam: अगर आपके इनबॉक्स में आयकर विभाग के नाम से e-PAN कार्ड डाउनलोड करने का कोई ईमेल आया है, तो रुक जाइए. पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक ने चेतावनी जारी की है कि यह ईमेल पूरी तरह से फर्जी है.
PAN कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है.
ePan Card Download Scam: अगर आपके ई-मेल पर e-PAN कार्ड डाउनलोड करने का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाएं. सरकार ने ऐसे ई-मेल को लेकर लोगों को अलर्ट किया है. केंद्र सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक यूनिट ने एक ट्वीट में बताया है कि e-PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए भेजा जा रहा यह ई-मेल फर्जी है
पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया कि क्या आपको भी एक ईमेल रिसीव हुआ है, जिसमें e-Pan Card को डाउनलोड करने को कहा है. पोस्ट में बताया गया है कि यह ई-मेल फर्जी है. लोगों से कहा गया है कि ऐसे किसी भी ई-मेल, लिंक, कॉल या एसएमएस पर प्रतिक्रिया न दें और अपनी जानकारी शेयर न करें.
📢Have you also received an email asking you to download e-PAN Card❓#PIBFactCheck