क्या है प्राइस बैंड
Lalithaa Jewellery Mart IPO का प्राइस बैंड 190 रुपये से 201 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 74 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14874 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ के लिए आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ ने रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में प्रस्तावित है।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 19 रुपये की छूट दी है।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत रिजर्व रहेगा।
ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 29.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 14.68 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 17 रुपये और अधिकतम जीएमपी 41 रुपये प्रति शेयर है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
34.55 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी 10 नए स्टोर में फर्नीचर, आईटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर आदि कार्यों के लिए करेगी। वहीं, 998.68 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी नए स्टोर बनाने के लिए करेगी। बाकि बचे पैसों का जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए प्रयोग किया जाएगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.72 प्रतिशत थी। जोकि आईपीओ के बाद 82.85 प्रतिशत हो जाएगी।
क्या करती है कंपनी
यह एक ज्वैलरी बेचने वाली रिटेल कंपनी है। कंपनी के पास 51 शहरों में 61 स्टोर हैं। मौजूदा समय मे कंपनी के स्टोर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में है। इस कंपनी का कुल ऑपरेशनल एरिया 650881 स्कावयर फीट का है।
कंपनी सिल्वर, डायमंड और गोल्ड के प्रोडक्ट्स बेचती है। बता दें, मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार इस कंपनी के पास कुल 7059 कर्मचारी थे।
वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में कुल 25039.80 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा था। इसमें कंपनी को 1009.82 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.