स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक के बाद एक धमाका हो रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि नॉयना को मिहिर घर से बाहर कर देता है. उसके बाद से मिताली ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. मिताली अपनी बेटी और पति को छोड़ ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने चली जाती है.
ऋतिक और मिहिर को जब इस बारे में पता चलता है तो दोनों काफी गुस्सा होते हैं. उसके बाद ऋतिक को मिताली लॉकर चेक करने को कहता है. जब वो लॉकर देखता है तो उसे डिवोर्स के पेपर्स मिलते हैं. गुस्से में ऋतिक भी उन पेपर्स पर साइन कर देता है.
तुलसी और मिहिर करवाएंगे ऋतिक की दूसरी शादी
दूसरी तरफ नॉयना को कैंसर हो चुके है, इस बारे में जानकर वो हैरान रह जाती है. इसी बीच तुलसी के पास मुन्नी आती है और वो कहती है कि मेरे और ऋतिक के बीच कुछ भी नहीं है. इस पर तुलसी कहती है कि मैं जानती हूं. उसके बाद मिहिर और तुलसी मिलकर दोबारा से ऋतिक की शादी करने की प्लानिंग करते हैं.
मुन्नी से तुलसी इस बारे में बात करती है और मिहिर को बताती है कि उसकी हां है शादी के लिए. उसके बाद दोनों खुश हो जाते हैं. वहीं, नॉयना कहती है कि तलाक को एक दिन हुए और शादी की तैयारी हो रही है. इस पर मिताली कहती है कि मेरे साथ टिक नहीं पाया ना, मैं उसे उस मेड के साथ भी टिकने नहीं दूंगी.
वहीं, दूसरी तरफ अब अजय और परी के बीच भी नजदीकियां बढ़नी शुरू हो चुकी है. परी अजय से मिलने जाती है. दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश हो जाते हैं. इधर, अब घर में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
इस पर मिहिर को लगता है कि तुलसी एक बार फिर से शांति निकेतन में वापस आएगी. लेकिन, ऐसा नहीं होगा. वो कहती है कि मैं शांति निकितेन नहीं आऊंगी. तुलसी ये भी कहती है कि मुन्नी के पेरेंट्स नहीं है, ऐसे में वो उसकी मां बनकर सारी रस्में निभाना चाहती है.
ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.