स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों तुलसी एक बार फिर से चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है. तुलसी पूरी तरह से कोशिश में लगी हुई है कि कैसे भी करके वो अपने परिवार को एक कर पाए. तुलसी चाहती है कि उसका बेटा गौतम एक बार फिर से शांति निकेतन में वापस आ जाए.
इस बारे में वो शोभा से बात करती है. ऐसे में शोभा कहती है कि मैं जाती हूं गौतम के पास और उससे बात करूंगी और समझाऊंगी. उसके बाद शोभा गौतम से मिलने जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है. दूसरी तरफ वृंदा अपने ससुर मिहिर को एक्सरसाइज करवाने के लिए आती है.
वृंदा से मिहिर हुआ इंप्रेस
इस दौरान अंगद को फोन पर मिहिर कहता है कि तुम बहुत लकी हो कि ऐसी पत्नी मिली है. उसे बाद वृंदा से मिहिर पूछता है कि उसके सास-ससुर उसकी मदद नहीं करते. ऐसे में वो कहती है कि उन्होंने मुझे नहीं अपनाया. मिहिर ने पूछा क्यों नहीं अपनाया तो वृंदा ने कहा कि इसका जवाब तो मुझे आज तक नहीं मिला.
वहीं, एक बार फिर से अजय और परी की नजदीकियां बढ़ चुकी हैं. तुलसी इस बात को समझ जाती है. जल्द ही तुलसी अब एक बार फिर से परी और अजय की शादी करवाएगी. शो में एक और ट्विस्ट देखने को मिला और वो ये है कि मुन्नी ने राहुल से अपनी सगाई तोड़ ली है.
मुन्नी तोड़ देती है सगाई
दरअसल, ऋतिक से मुन्नी बात कर रही होती है. राहुल इस बीच वहां पहुंचता है और दोनों की बातें सुनता है. उसके बाद वो मुन्नी को धमकाता है कि ऋतिक से बात ना करे और उससे दूर रहे. ऐसे में मुन्नी उससे कहती है कि जब आपको मुझपर भरोसा ही नहीं है तो ऐसा रिश्ता मुझे नहीं चाहिए. उसके बाद वो सगाई की अंगूठी निकालकर राहुल को दे देती है.
वो फिर ऋतिक से मिलती है. ऋतिक उसे बोलता है कि क्यों सगाई तोड़ी. मुन्नी कहती है कि वो ऐसी शादी चाहती है, जिसमें भरोसा हो ना कि छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हो. इसी बीच नॉयना बैठकर अपनी बहन से बात कर रही होती है और कहती है कि जो सच्चाई मैंने छह साल से छिपा कर रखी थी वो ऐसे..इसी बीच मिहिर वहां आ जाता है और कहता है कि कौन सी बात छुपाई मुझसे.
ये भी पढ़ें:-17 फरवरी से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान, शाहरुख सहित देखने पहुंचे ये सेलेब्स, 3 दिन से नहीं मिला हेल्थ अपडेट
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.