क्योंकि सास भी बहू थी फेम एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त फैंस का क्रेज शो को लेकर ऐसा था कि एक बार फैंस ने उन्हें घेर लिया था। उस वक्त किसी ने गलती से उन्हें सिगरेट से जला भी दिया था। इतना ही नहीं, उनकी डायमंड रिंग छीनने की भी कोशिश की थी।
आपरा मेहता ने सुनाया किस्सा
Hauterrfly से खास बातचीत में कि वो कोलकाता में एक गुजराती प्ले करने गई थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो स्टेज पर आईं, लोगों ने उन्हें घेर लिया। गलती से किसी ने उन्हें सिगरेट से जला दिया था।
आपरा के स्टेज पर आते ही लोगों ने हवा में फेंक दिए थे डांडिया
एक्ट्रेस ने बताया- जब क्योंकि अपने पीक पर था, मैं कोलकाता में एक गुजराती प्ले कर रही थी। हमने कला मंदिर में पांच शोज किए थे, और हर सीट भरी हुई थी। जैसे ही मैं आई, 8000 डांडिया हवा में फेंक दिए गए। लोगों ने मुझे घेर लिया था।
भीड़ में गलती से सिगरेट से जल गई थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही फैंस ने उन्हें घेरा, स्थिति हाथ से निकल गई थी। उन्होंने बताया, भीड़ ने मुझे पोडियम पर खींच लिया। लोग मुझे हर तरफ से खींच रहे थे, धक्का दे रहे थे। जब मैंने उन लोगों से हाथ मिलाना शुरू किया, किसी ने मेरी डायमंड रिंग निकालने की कोशिश की। यहां तक कि गलती से किसी ने मुझे सिगरेट से जला दिया था।
एक्ट्रेस ने बताया कि भीड़ को मैनेज कर पाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि पूरा पोडियम हिलने लगा था। लोग पागल हो गए थे। वो स्थिति बहुत खतरनाक हो गई थी। फिर उन लोगों ने एक्ट्रेस को पोडियम से उतरने को कहा। उनके चारों तरफ घेरा बना लिया और एक्ट्रेस को छूने लगे।
टीवी दुनिया का कल्ट माना जाता है क्योंकि सास भी कभी बहू थी
बता दें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपरा ने स्मृति ईरानी यानी कि तुलसी की सास का रोल निभाया था।सीरियल की शुरुआत में आपरा का रोल एक निगेटिव सास का रोल था, लेकिन बाद में उनके किरदार को पॉजिटिव रोल में दिखाया गया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी की दुनिया का क्लट शो माना जाता है। इस वक्त टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 चल रहा है। हालांकि, आज की ओटीटी वाली दुनिया में शो उस तरह का कमाल नहीं दिखा पा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.