श्रीलंका क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सीमित ओवरों के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लंका प्रीमियर लीग यानी LPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने सिर्फ कोलंबो कैप्स की मुश्किलें ही नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि श्रीलंका टीम की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 15 अगस्त से भारत के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होनी है।
कुसल मेंडिस 19 जुलाई को कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। रन लेने की कोशिश में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीलंका क्रिकेट यानी SLC ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि मेंडिस अब नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे, जहां उनकी चोट का इलाज और रिहैबिलिटेशन शुरू किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह कितने समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
कमिंदु मेंडिस संभालेंगे कप्तानी
कुसल मेंडिस की गैरमौजूदगी में कोलंबो कैप्स ने टीम की कमान कमिंदु मेंडिस को सौंप दी है। वह अब टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। कुसल मेंडिस श्रीलंका के सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह तीनों फॉर्मेट में टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालने वाले थे। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर श्रीलंका टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। यदि वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं,सतो मेजबान टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शानदार फॉर्म में थे कुसल मेंडिस
यह चोट ऐसे समय आई है, जब कुसल मेंडिस अपने करियर की बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। लंका प्रीमियर लीग के पहले ही मुकाबले में उन्होंने गॉल गैलेंट्स के खिलाफ 53 गेंदों पर शानदार 79 रन बनाए थे। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 11 पारियों में 550 रन बनाए और 168.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो 2026 की शुरुआत से अब तक कुसल मेंडिस T20I में 14 पारियों में 408 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.35 रहा। वहीं ODI क्रिकेट में उन्होंने इस साल सिर्फ चार पारियों में 211 रन बनाए हैं और उनका औसत 70.33 का रहा है। ऐसे में भारत के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले उनकी चोट श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें उनकी रिकवरी पर टिकी होंगी कि वह समय रहते फिट होकर टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें:
LPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले हुआ बड़ा विवाद, SIU ने जाफना किंग्स के मालिक को किया गिरफ्तार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.