Last Updated:
Kuldeep Yadav on verge of breaking record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ दो कदम दूर हैं. युजवेंद्र चहल के नाम अब तक सबसे ज्यादा भारतीय विकेट लेने वाले स्पिनर होने का रिकॉर्ड है. कुलदीप यादव की नजर इसी रिकॉर्ड पर है.
कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल में युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अब तक 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट लिए हैं. उन्हें युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ने और भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बनने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है. चहल ने अब तक 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. भारतीय स्पिनरों में चहल और कुलदीप सबसे ऊपर हैं, इसके बाद अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है.
कुलदीप 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ पांच विकेट दूर
कुलदीप के पास एक और बड़ा मौका है. अगर वह नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच विकेट लेते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय स्पिनर और कुल मिलाकर चौथे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. उनसे पहले अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने यह उपलब्धि हासिल की है. अगर कुलदीप अगले मैच में पांच विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बन सकते हैं. सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 53वें मैच में यह मुकाम हासिल किया था. नेपाल के संदीप लामिछाने ने 54 मैचों में यह उपलब्धि पाई थी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.