Image: Freepik
Image: Freepik
जरूरी चीजें: 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 3 चम्मच चावल का पानी, 1 छोटा कॉटन बॉल या ब्रश
Image: Freepik
बनाने का तरीका: आधा कप चावल को अच्छी तरह धो लें। अब इसमें एक कप पानी डालकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें। यही चावल का पानी है।
Image: Freepik
लगाने का तरीका: सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। एक बाउल में एलोवेरा जेल और चावल का पानी मिलाकर मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
Image: Freepik
बेहतर रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले लगाने पर स्किन ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है।
Image: Freepik
स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताजा एलोवेरा जेल और चावल का पानी इस्तेमाल करें। चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें, इससे स्किन बेहतर तरीके से इसे एब्जॉर्ब करती है।
Image: Freepik
अगर आप भी बिना केमिकल वाले घरेलू उपाय से कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल और चावल के पानी का ये नुस्खा जरूर ट्राई करें। नियमित इस्तेमाल से चेहरा साफ, सॉफ्ट और चमकदार नजर आने लगेगा।
Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.