एथर एनर्जी के को-फाउंडर और CEO तरण मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें नए कोनार्क का जिक्र है। साथ ही, इस पोस्ट में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल नजर आ रहे हैं। बता दें कि कंपनी कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को बेंगलुरु में लॉन्च करने वाली है।
एथर एनर्जी के को-फाउंडर और CEO तरण मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें नए कोनार्क का जिक्र है। साथ ही, इस पोस्ट में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल नजर आ रहे हैं। बता दें कि कंपनी कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को बेंगलुरु में लॉन्च करने वाली है। वहीं, इसका मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, टीवीएस ऑर्बिटर, बचाज चेतक, हीरो विडा, ओला S1 जैसे कई मॉडल से होगा।
तरुण ने इस पोस्ट में लिखा, “एथर के लिए कोनार्क एक खास प्रोडक्ट है। यह हमारे बिल्कुल नए EL प्लेटफॉर्म का पहला प्रोडक्ट है। इसी के लिए हम छत्रपति संभाजीनगर में अपनी नई फैक्ट्री बना रहे हैं और इसी के जरिए हम मेनस्ट्रीम मार्केट में पूरी तरह से उतरने की योजना बना रहे हैं। एथर पर सबसे पहले भरोसा करने वालों में से एक, डॉ. पवन मुंजाल के साथ इस खास उपलब्धि को शेयर करना खुशी की बात थी। उन्होंने 2016 में @atherenergy में शुरुआती निवेश करके EVs की कैपेसिटी को सबसे पहले पहचानने वालों में से एक थे। @swapniljain89 और मुझे गर्व है कि इतने सालों से वे हमारे मेंटर रहे हैं!”
कोनार्क के साथ, एथर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को 450 और रिज्टा (Rizta) सीरीज से आगे बढ़ा रही है। यह स्कूटर कंपनी के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के अगले स्टेज का हिस्सा है। इसका मकसद एथर के डिजाइन, इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और डेली के इस्तेमाल में आसानी जैसे पहलुओं को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मेटल बॉडी के साथ आएगा। तरण ने एक पोस्ट में “Knock knock, Kon?” कैप्शन के साथ मेटल से बनी बॉडी की ओर ध्यान खींचने के लिए डोर खटखटाने की आवाज का इस्तेमाल किया था।
इन फीचर्स की डिटेल भी आ चुकी सामने
>> टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।
>> इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
>> एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। जिनकी रेंज 100Km से 150Km तक हो सकती है। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.