Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं. इस वीडियो में कोलकाता की एक ट्यूशन टीचर ने अपने छात्रों के साथ बिताए कुछ खास पल दिखाए हैं. आमतौर पर ट्यूशन क्लास में पढ़ाई, होमवर्क और रिवीजन की बातें होती हैं, लेकिन इस वीडियो में बच्चों का अपनी टीचर के प्रति प्यार और अपनापन देखने को मिलता है. वीडियो में अलग-अलग छात्र अपनी टीचर को अपने घर का खाना और स्नैक्स खिलाते नजर आते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार
वायरल वीडियो में कोलकाता की डिजिटल क्रिएटर और ट्यूशन टीचर निशा सरकार अपने छात्रों के साथ बिताए गए कई छोटे-छोटे पल दिखाती हैं. वीडियो में अलग-अलग घरों में पढ़ाई के दौरान बच्चे उन्हें बड़े प्यार से खाने की चीजें ऑफर करते नजर आते हैं. कोई उन्हें चाउमीन देता है, तो कोई इडली-सांभर खिलाता है. इसके अलावा वीडियो में चाइनीज फूड, फ्रेंच फ्राइज और जूस, पॉपकॉर्न, पकौड़े, चीला, चाय और मूंगफली जैसी कई चीजें भी बच्चे उन्हें देते दिखाई देते हैं.वीडियो में बच्चों और टीचर के बीच की अच्छी बॉन्डिंग साफ नजर आती है. कई जगह बच्चे उन्हें मुस्कुराकर हाय कहते हैं और फिर अपनी पढ़ाई में लग जाते हैं. यही छोटे-छोटे पल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: यमराज संग उठना-बैठना है क्या? सोफे पर 10 फीट लंबे दानव के साथ खेलती दिखी मासूम- वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कहा कि निशा अपने छात्रों का इतना प्यार पाकर काफी खुश किस्मत हैं. वहीं कई लोगों ने बच्चों की मासूमियत और अपनापन की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, मैं तो बस यह देख रहा था कि बच्चे आपके साथ कितने खुश हैं, आप बहुत अच्छी टीचर हैं. दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, मेरे यहां तो चाय तक नहीं पूछते. एक अन्य यूजर ने कहा, मैंने भी कई साल ट्यूशन पढ़ाई, लेकिन मुझे कभी ऐसा प्यार नहीं मिला.
यह भी पढ़ें – Goa Viral Video: एक पल में बदला मंजर! गोवा में बीच पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई तेज लहर, वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.