कोलकाता में आज बारिश की संभावना है, जहां आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होना है. प्लेऑफ के लिहाज से IPL 2026 का ये 60वां मैच महत्वपूर्ण है, जिस पर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल अन्य टीमों की भी नजरें होंगी. कोलकाता में बारिश KKR का ही काम खराब कर सकती है, जबकि GT रिलैक्स होगी क्योंकि रद्द के साथ भी टीम क्वालीफाई कर जाएगी.
गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम का आज 13वां मैच है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच खेले हैं, उनके 9 अंक हैं. इससे पहले कोलकाता का एक और मैच रद्द हुआ था, जिसमें उन्हें पंजाब किंग्स के साथ अंक साझा करने पड़े थे. तब तो कोलकाता के लिए राहत की बात थी लेकिन अब रद्द होना मतलब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना है.
KKR vs GT मैच में कैसा रहेगा मौसम?
शुक्रवार को कोलकाता में तेज बारिश हुई थी, तेज हवाएं भी चली थी. पिच और मैदान को कवर किया गया था. 5 बजे तक तो मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन शाम के समय कोलकाता में बारिश की संभावना जताई गई है. तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है. 7 बजे के करीब बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है. बता दें कि टॉस का टाइम 7 बजे ही है.
8:30 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि इसके बाद भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना पूरे मैच के दौरान बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें- KKR vs GT मैच में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा?
रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा?
अगर आज कोलकाता में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. तब गुजरात को इसका सीधे तौर पर फायदा होगा, उनके 17 अंक हो जाएंगे और गिल एंड टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और टॉप-2 के लिए भी मजबूद दावेदार बन जाएगी. दूसरी तरह KKR इस स्थिति में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी, क्योंकि फिर टीम अपने दोनों मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी.
यह भी पढ़ें- पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट… शमी के महारिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं कगिसो रबाडा
अगर मैच रद्द हुआ तो RCB, PBKS, SRH और RR को भी राहत मिलेगी, जो प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं. मैच रद्द होने के बावजूद भी गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.