भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में उतरने के लिए तैयार है। अब तक दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब टीम इंडिया की बारी है। भारतीय क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में उतरेगी। भारत का मैच 18 सितंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच को आप कितने बजे से देख सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि शाम के चक्कर में आपका मैच छूट जाए।
पाकिस्तान और बांग्लादेश ने पक्की की सेमीफाइनल की सीट
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम के सफर की शुरुआत होने वाली है। अब तक बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। बांग्लादेश बनाम चाइना के मैच में बारिश हो गई, इसलिए बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेशी टीम अगले राउंड में पहुंच गई है। पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच मैच खेला गया। बारिश ने इसमें भी बाधा डाली और इसे 11 ओवर का कर दिया गया। आखिरी ओवर में किसी तरह से पाकिस्तान ने मैच जीत लिया और वो भी अंतिम चार में पहुंच गई है।
भारत और जापान के बीच 18 सितंबर शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा
भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला शुक्रवार को जापान से होना है। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दस बजे होगा। इसी दिन यानी 18 सितंबर को ही पहला मैच सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा, इसमें श्रीलंका और मलेशिया की टीमें आमने सामने होंगी। यानी अगर आपको टी20 मुकाबला शाम को देखने की आदत है तो इसे बदल दीजिए, क्योंकि साढ़े दस बजे से शुरू होकर मैच करीब एक बजे तक खत्म हो जाएगा।
भारतीय महिला टीम जीती तो 22 सितंबर को होगा सेमीफाइनल
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, यानी एक मैच जीतते ही टीमें सेमीफाइनल में चली जाएगी। भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो उसका मैच 22 सितंबर को होगा, जो कि मंगलवार को खेला जाएगा। इसे जीतते ही भारत का मेडल पक्का हो जाएगा और टीम फिर फाइनल खेलेगी।
भारत बनाम जापान मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर आएगा लाइव
भारत बनाम जापान महिला टीमें के इस एशियन गेम्स के मैच को आप अपने टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। साथ ही अगर इन मैचों को आप स्मार्ट टीवी या फिर मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें
आज फ्री में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कैसे देखें लाइव, टीवी और मोबाइल पर देखने का ये है तरीका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.