Kitchen Towels Cleaning Tips: रसोई की स्लैब से लेकर बर्तनों तक को चमकाने वाले किचन टॉवल बहुत जल्दी गंदे, चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं। साधारण सर्फ से धोने पर भी इनकी चिकनाई आसानी से नहीं जाती। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन 5 आसान और छोटे घरेलू हैक्स की मदद से अपने रसोई के कपड़ों को मिनटों में नए जैसा चमका सकते हैं। आइए आपको बताते हैं किचन के कपड़े को साफ करने के कुछ टिप्स।
Image: freepik
अगर कपड़ों से मसालों की बदबू नहीं जा रही है, आधा कप सफेद सिरका इस्तेमाल करें। डिटर्जेंट के साथ सिरका मिलाकर धोने से कपड़ों की दुर्गंध गायब होती है, उन पर जमा बैक्टीरिया भी पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।
Image: freepik
जिद्दी पीले दागों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर लगा दें। कुछ देर छोड़ने के बाद ब्रश से रगड़कर धो लें, कपड़ों के रेशों में फंसा मैल बिना मेहनत के आसानी से छूट जाएगा।
Image: freepik
पीलापन दूर करने के लिए नींबू का रस बेहतरीन काम करता है। गुनगुने पानी में दो नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर कपड़े भिगो दें। यह नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और कपड़ों को ताजगी देता है।
Image: freepik
किचन के कपडे को अंदर या छांव में न सुखाएं। हमेशा तेज धूप में ही डालें। धूप की गर्मी नेचुरल सैनिटाइजर की तरह काम करती है, जो कपड़ों की बची हुई नमी, कीटाणुओं और सीलन की महक को जड़ से खत्म कर देती है।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.