कीरोन पोलार्ड एक बार फिर टी20 के किंग बन गए हैं। उन्होंने जोस बटलर को पछाड़ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड 15000 टी20 रन के बेहद करीब है।
वहीं बात जोस बटलर की करें तो वह 14890 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 526 मैचों की 495 पारियों में 106 फिफ्टी और 9 सेंचुरी की मदद से यह रन बनाए हैं।
बटलर और पोलार्ड के बीच नंबर-1 के लिए जबरदस्त रेस जारी है।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल, ऐलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाज इस सूची में शुमार है। भारत के विराट कोहली 6ठे नंबर पर हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकट से तो रिटायरमेंट ले चुके हैं, मगर वह अभी भी आईपीएल में एक्टिव हैं।
| कीरोन पोलार्ड | 14921 |
|---|---|
| जोस बटलर | 14890 |
| क्रिस गेल | 14562 |
| ऐलेक्स हेल्स | 14489 |
| डेविड वॉर्नर | 14284 |
कैसा रहा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने टिम साइफर्ट के शतक के दम पर 211 रन बोर्ड पर लगाए, इस दौरान उन्होंने मात्र 4 विकेट गंवाए। जहां हर गेंदबाज की पिटाई हो रही थी, वहीं सुनील नरेन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 27 रन खर्च कर एक विकेट चटकाया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 65 रनों की धुआंधार पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। नरेन ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्ले से भी इस मैच में अपना योगदान दिया।
सेंट लूसिया किंग्स की टीम यह मैच 36 रनों के अंतर से जीती।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.