तिब्बत में ताल फटने के बाद नेपाल में आई भयावह बाढ़ सैकड़ों लोगों की जान ले चुकी है। अब तिब्बत में दोबारा ताल फटने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में तिब्बत और नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। लोगों की मदद कर रहे लोगों को घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर जाने के लिए कहा गया है। भारत के हजारों लोग इस त्रासदी से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों लोग अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं या लापता हैं। कुछ लोगों के शव भी रेस्क्यू टीमों को मिले हैं।
नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडिया टीवी ने अलग ई-मेल आईडी जारी की है। आप nepalfloodshelpline@indiatvnews.com पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके करीबी या परिजन नेपाल या तिब्बत की यात्रा पर थे और इस बाढ़ में फंस गए हैं तो आप इंडिया टीवी से संपर्क कर सकते हैं। अपने करीबी लोगों की फोटो हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा भी अगर कोई जानकारी आपके पास है, जो आप चाहते हैं कि हम सबके साथ साझा करें तो आप वह जानकारी भी हमें भेज सकते हैं। आपके लापता करीबियों की जानकारी हमारे सभी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी। इससे उन्हें ढूंढ़ने में मदद मिल सकती है।
नेपाल में रेस्क्यू किए गए विदेशी नागरिकों की लिस्ट
नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया
नेपाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “जानकारी मिली है कि तिब्बत की तरफ पानी का डैम फिर से टूट गया है। इसलिए, बचाव और राहत काम में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों, बचावकर्मियों और आम लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत अलर्ट रहें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं या दूसरों को बताएं।” नेपाल के अधिकारियों ने उन विदेशी नागरिकों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा चुका है। आप ऊपर दी गई लिस्ट में अपने करीबियों को ढूंढ़ सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.