कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 14921 रन बनाए हैं, जबकि बटलर के नाम 14890 रन हैं।
पोलार्ड ने बटलर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने अगस्त 2026 में द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा था। हालांकि गुरुवार को पोलार्ड को कैरिबयन प्रीमियर लीग में सैंट लुसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बटलर से आगे निकलने के लिए 35 रन की जरूरत थी। उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन बनाए। उन्होंने छठे नंबर पर 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ये पारी खेली। इस पारी की बदौलत पोलार्ड के अब 749 मैचों की 666 पारियों में 14921 रन हो गए हैं।
कीरोन पोलार्ड के पास टी20 क्रिकेट में 15000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का अगला मैच अब शुक्रवार को बारबाडोस से है। जिसमें उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 79 रन चाहिए। आंद्रे रसेल की टीम के खिलाफ पोलार्ड ने 250 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 6 चौके के साथ पांच छक्के लगाए।
बटलर का प्रदर्शन
बटलर ने साल 2009 में इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था। अब उन्होंने 522 मैचों (टी20 और हंड्रेड मिलाकर) में 14833 रन बना लिए हैं। उन्होंने नौ शतक और 106 अर्धशतक जड़े हैं। द हंड्रेड के आंकड़े खिलाड़ी के आधिकारिक टी20 करियर रिकॉर्ड में शामिल किए जाते हैं। इस फॉर्मेट के इतिहास में जोस बटलर के 106 अर्धशतक किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। बटलर उन छह खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टी 20 क्रिकेट में 14000 रन का आंकड़ा पार किया है। उनके अलावा इस लिस्ट में पोलार्ड, क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली शामिल हैं। 2022 में इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे जोस बटलर ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने करियर के दौरान दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.